Redmi ला रही है नया 5G फोन! गेमिंग और परफॉर्मेंस पर होगा फोकस, जल्द हो सकता है लॉन्च

Redmi ने भारत में नया 5G स्मार्टफोन टीज़ किया है। माना जा रहा है कि कंपनी Redmi K90 या K90 Pro Max लॉन्च कर सकती है। फोन में Snapdragon 8 Elite चिप, 7560mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 2K AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

Redmi ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन को टीज़ कर दिया है। कंपनी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर संकेत दिए हैं कि जल्द ही नया मोबाइल लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड ने अभी फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Redmi K90 सीरीज का डिवाइस हो सकता है। रिपोर्ट्स और चर्चाओं के मुताबिक कंपनी Redmi K90 या फिर Redmi K90 Pro Max को भारतीय बाजार में उतार सकती है।

टीज़र में कंपनी ने स्पीड और स्मूद एक्सपीरियंस पर जोर दिया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपकमिंग फोन में पावरफुल प्रोसेसर और गेमिंग फीचर्स दिए जा सकते हैं। फिलहाल लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मई के आखिर या जून की शुरुआत में यह नया Redmi 5G फोन भारत में एंट्री कर सकता है।

Redmi K90 Pro Max के संभावित फीचर्स

चीन में लॉन्च हुए Redmi K90 Pro Max के फीचर्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आता है। फोन में हैवी गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए 6700mm² हीट डिस्पेंशन एरिया दिया गया है, जिससे डिवाइस को लंबे इस्तेमाल के दौरान ठंडा रखने में मदद मिलती है।

फोन में इंडिपेंडेंट ग्राफिक्स चिप D2 और Adreno 840 GPU भी मिलता है। चीन में इसे 16GB LPDDR5X RAM के साथ पेश किया गया था। ऐसे में यह डिवाइस गेमिंग और मल्टीटास्किंग यूजर्स को टारगेट कर सकता है।

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

Redmi K90 Pro Max में 7560mAh बैटरी दी गई है। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन 50W वायरलेस चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग तकनीक को भी सपोर्ट करता है।

2K AMOLED डिस्प्ले

फोन में 6.9 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 2560Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 3500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। डिस्प्ले पर 3D Ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। इसके अलावा फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Redmi K90 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Light Fusion 950 सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50MP 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

Redmi K90 के फीचर्स

Redmi K90 मॉडल में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 7100mAh बैटरी मिलती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Light Fusion 800 सेंसर, 50MP टेलीफोटो सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं डिस्प्ले की बात करें तो फोन 6.59 इंच की 2K AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2560Hz टच सैंपलिंग रेट और 3500nits ब्राइटनेस मिलती है।

यह स्मार्टफोन Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है और इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, Infrared सेंसर और IP68 रेटिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top