OnePlus ने चीन में अपनी नई Ace 7 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं। दोनों फोन में 9,000mAh की बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। फ़ोन के फीचर्स को देख कर हम ये बोल सकते है की कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स को खास तौर पर परफॉर्मेंस और गेमिंग को ध्यान में रखकर मार्किट पेश किया है।
OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro की कीमत
OnePlus Ace 7 की शुरुआती कीमत चीन में 4,399 युआन (लगभग 63,000 रुपये) रखी गई है। इस कीमत में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है।
वहीं, OnePlus Ace 7 Pro की शुरुआती कीमत 4,799 युआन (लगभग 69,000 रुपये) है। इसका बेस वेरिएंट भी 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है।
OnePlus Ace 7 Pro के टॉप वेरिएंट में 16GB रैम और 1TB स्टोरेज दी गई है। इसकी कीमत 7,299 युआन (लगभग 1,04,000 रुपये) है।
दोनों स्मार्टफोन चीन में 3 नवंबर से Oppo के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। फिलहाल कंपनी ने भारत में इनकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
OnePlus Ace 7 सीरीज के डिस्प्ले और फीचर्स
OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1.5K रेजॉल्यूशन और 165Hz तक का सिस्टम-वाइड रिफ्रेश रेट मिलता है। वहीं, चुनिंदा गेम्स में डिस्प्ले 185Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।
कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन में हाई रिफ्रेश रेट के साथ यूजर को बेहतर गेमिंग अनुभव देने पर जोर दिया है। ज्यादा रिफ्रेश रेट से सपोर्ट के साथ गेम्स में एनिमेशन और स्क्रीन मूवमेंट ज्यादा स्मूद दिखाई दे सकते हैं।
प्रोसेसर और गेमिंग के लिए खास कूलिंग सिस्टम
OnePlus Ace 7 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट दिया गया है। वहीं, OnePlus Ace 7 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है।
दोनों स्मार्टफोन में कंपनी का खास गेमिंग चिप सिस्टम और एक्टिव कूलिंग फैन दिया गया है। इसके साथ डुअल-एयरफ्लो डिजाइन मिलता है, जिसका काम लंबे समय तक गेमिंग के दौरान फोन की गर्मी को मैनेज करना है। ताकि फ़ोन ज्यादा गरम ना हो और यूजर उसे लम्बे समय तक बिना रुके उपयोग कर सके।
कंपनी के मुताबिक, यह कूलिंग सिस्टम गेमिंग के दौरान बेहतर थर्मल मैनेजमेंट में मदद करता है। हालांकि, दोनों फ़ोन्स के वास्तविक परफॉर्मेंस इनके इस्तेमाल के बाद ही पता चल सकता है, एक बात जननी जरुरी है की फोन्स की परफॉर्मेंस पर इस्तेमाल के तरीके, गेम और आसपास के तापमान जैसी चीजे भी असर डालती है।
OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro दोनों में 200 मेगापिक्सल का मुख्य रियर कैमरा दिया गया है।
OnePlus Ace 7 Pro में इसके साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। इससे दूर मौजूद चीजों की तस्वीरें लेने में मदद मिल सकती है।
इसके साथ ही OnePlus Ace 7 Pro मॉडल में टेलीफोटो कैमरे के जरिए अतिरिक्त जूम की क्षमता मिलती है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
9000mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग
बैटरी OnePlus Ace 7 सीरीज की प्रमुख खूबियों में से एक है। दोनों फोन में 9,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
इतनी बड़ी बैटरी लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है, बार बार चार्ज का झंझट नहीं होगा। हालांकि, बैटरी बैकअप स्क्रीन ब्राइटनेस, नेटवर्क, गेमिंग और अन्य इस्तेमाल पर निर्भर करता है।
सॉफ्टवेयर और कलर ऑप्शन
OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro, Android 17 पर आधारित ColorOS 17 के साथ आते हैं।
कलर ऑप्शन की बात करें, तो OnePlus Ace 7 को तीन रंगों में पेश किया गया है। जिसमे Midnight Black, Streamer White और Quenched शामिल है। वहीं, OnePlus Ace 7 Pro को भी तीन रंग Flowing White, Midnight Black और Windbreaker में उपलब्ध कराय जा रहा है।
क्या OnePlus Ace 7 Pro भारत में लॉन्च होगा?
फिलहाल OnePlus ने Ace 7 और Ace 7 Pro की भारत में लॉन्च करने की पुष्टि नहीं की है। इसलिए चीन में फ़ोन की लॉन्च कीमतों को भारत में संभावित ऑफिसियल कीमत नहीं मान सकते।
अगर कंपनी इन स्मार्टफोन्स को भारतीय बाजार में उतरती है, तो इनकी कीमत, उपलब्धता और वेरिएंट से जुड़ी जानकारी अलग हो सकती है।
निष्कर्ष: OnePlus Ace 7 सीरीज में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, फ्लैगशिप Snapdragon प्रोसेसर और 200 मेगापिक्सल कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। खास तौर पर Ace 7 Pro का पेरिस्कोप जूम कैमरा और एक्टिव कूलिंग सिस्टम इसे गेमिंग और परफॉर्मेंस पसंद करने वाले यूजर्स के लिए दिलचस्प विकल्प बनाते हैं।


