धनुष और कृति सेनन अभिनीत फिल्म ‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और अपने शुरुआती वीकेंड में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। हालांकि, चौथे दिन (सोमवार) को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई है, जो आमतौर पर वीकेंड के बाद होता है।
चौथे दिन का कलेक्शन (अनुमानित)
फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन, 1 दिसंबर 2025 (सोमवार) को Sacnilk के अनुसार, सभी भाषाओं में 12 बजे तक लगभग 0.73 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वीकेंड की भीड़ के बाद कामकाजी दिनों में दर्शकों की संख्या में कमी आती है। वास्तविक कमाई तो श्याम के शोज के बाद ही पता चल पाएगी।
कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का अब तक का कुल कलेक्शन प्रभावशाली रहा है।
- पहला दिन (शुक्रवार): ₹16.5 करोड़
- दूसरा दिन (शनिवार): ₹17 करोड़
- तीसरा दिन (रविवार): ₹18.75 करोड़
- चौथा दिन (सोमवार): ₹0.73 करोड़
पहला वीकेंड कुल (3 दिन): लगभग ₹51.75 करोड़
चार दिन का टोटल नेट: ₹52.48 करोड़
फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन और आगे की राह
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित इस इंटेंस रोमांटिक ड्रामा ने अपने शुरुआती वीकेंड में ही धूम मचा दी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई अन्य फिल्मों को पछाड़ते हुए धनुष के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड दी है। समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बावजूद, फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है।
अब, यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म आने वाले कामकाजी दिनों में (वीकडेज) कितनी स्थिरता बनाए रख पाती है।



















