Microsoft 14 अक्टूबर से बंद करेगा Windows 10 का सपोर्ट, जानिए इसका यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा

Microsoft 14 अक्टूबर 2025 से Windows 10 का सपोर्ट बंद कर रहा है। इसके बाद यूजर्स को सिक्योरिटी अपडेट्स और बग फिक्स नहीं मिलेंगे। जानिए क्या होगा असर और क्या करें यूजर्स आगे।

Microsoft ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट 14 अक्टूबर 2025 से समाप्त हो जाएगा। इसका मतलब है कि इस तारीख के बाद Windows 10 चलाने वाले सभी सिस्टम्स को सिक्योरिटी पैच, बग फिक्स या किसी भी प्रकार का अपडेट नहीं मिलेगा।

हालांकि, कंपनी ने यह भी बताया है कि कुछ जरूरी सेवाओं जैसे Microsoft 365 Apps, Microsoft Defender Antivirus और Extended Security Updates (ESU) का सपोर्ट 2028 तक जारी रहेगा।

Windows 10 सपोर्ट खत्म होने का यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा

Windows 10 पर चलने वाले कंप्यूटर अभी भी काम करते रहेंगे, लेकिन समय के साथ ये नई सिक्योरिटी खतरों के प्रति कमजोर हो जाएंगे। Microsoft ने पुष्टि की है कि 14 अक्टूबर 2025 के बाद Home, Pro, Enterprise और Education सभी एडिशन के लिए अपडेट बंद हो जाएंगे।

एक बार अपडेट रुक जाने के बाद,

  • सिस्टम में मौजूद कमजोरियों (vulnerabilities) का फायदा हैकर्स उठा सकते हैं।
  • कुछ एप्लिकेशन धीरे-धीरे Windows 10 के साथ कंपैटिबल नहीं रहेंगे।
  • सिस्टम की परफॉर्मेंस और स्थिरता में गिरावट आ सकती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए, Microsoft ने एक Extended Security Updates (ESU) प्रोग्राम लॉन्च किया है जिसके तहत योग्य डिवाइसों को जरूरी सिक्योरिटी पैच सपोर्ट अवधि के बाद भी मिलते रहेंगे।

कौन-से अपडेट्स मिलते रहेंगे 2028 तक

Microsoft ने अपने ब्लॉग में स्पष्ट किया है कि:

  • Microsoft 365 Apps (Word, Excel, Outlook आदि) को सिक्योरिटी अपडेट 10 अक्टूबर 2028 तक मिलेंगे।
  • इन ऐप्स में नए फीचर्स और सुधार अगस्त 2026 तक जोड़े जाएंगे।
  • Microsoft Defender Antivirus को भी 2028 तक सिक्योरिटी इंटेलिजेंस अपडेट्स मिलते रहेंगे ताकि नए वायरस और मैलवेयर से सिस्टम को बचाया जा सके।

हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि Defender सिर्फ उन वायरस या खतरों को रोक सकता है जो पहले से पहचाने जा चुके हैं।

अगर Windows 10 में कोई नई सुरक्षा खामी (exploit) मिलती है और Microsoft अब उस पर पैच जारी नहीं करता, तो Defender उसे ठीक नहीं कर पाएगा।

अब यूजर्स को क्या करना चाहिए

Microsoft ने सलाह दी है कि यूजर्स जल्द से जल्द Windows 11 पर अपग्रेड करें ताकि उन्हें बेहतर सिक्योरिटी, परफॉर्मेंस और AI-सक्षम फीचर्स जैसे Copilot का फायदा मिल सके।

Windows 11 इंस्टॉल करने से पहले यह जांचने के लिए कि आपका PC योग्य है या नहीं, नीचे दिए गए कदम अपनाएं: Settings > Update and Security > Windows Update
या फिर आप Microsoft की आधिकारिक PC Health Check ऐप डाउनलोड करके यह जांच सकते हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *