Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 17: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने भारत में ₹500 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया

Kantara Chapter 1 ने 17वें दिन तक ₹500 करोड़ नेट कलेक्शन का आकड़ा पार कर लिया है। जानिए हर दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, रीजनल आंकड़े और ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म की पूरी कहानी।

ऋषभ शेट्टी की फिल्म Kantara Chapter 1 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। 17 दिनों में फिल्म ने ₹500 करोड़ से अधिक की कमाई करते हुए 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस फिल्म ने कन्नड़ इंडस्ट्री के साथ-साथ पूरे भारत में धूम मचा दी है।

कांतारा चैप्टर 1 की 17वें दिन की कमाई

ट्रेड पोर्टल Sacnilk के अनुसार, कांतारा चैप्टर 1 ने 17वें दिन लगभग ₹6.56 करोड़ का भारत में नेट कलेक्शन किया है। तीसरे शनिवार को भी दर्शकों का क्रेज बना हुआ है और मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन तक सभी जगह शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिला।

भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹500 करोड़ पार

फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन ₹500.31 करोड़ तक पहुंच गया है।

पिछले 16 दिनों में सभी भाषाओ की कमाई के आकड़े यहाँ है

रीजन-वाइज आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • कन्नड़: ₹155.5 करोड़
  • हिंदी: ₹166.65 करोड़
  • तेलुगु: ₹82.35 करोड़
  • तमिल: ₹50.5 करोड़
  • मलयालम: ₹38.75 करोड़

कांतारा चैप्टर 1 का Day-Wise Box Office Collection (सभी भाषाओं में)

दिनइंडिया नेट कलेक्शन (₹ करोड़)बदलाव (%)
Day 1 (Thu)₹61.85
Day 2 (Fri)₹46.00-26.60%
Day 3 (Sat)₹55.00+21.15%
Day 4 (Sun)₹63.00+14.55%
Day 5 (Mon)₹34.25-50.00%
Day 6 (Tue)₹34.25+8.73%
Day 7 (Wed)₹25.25-26.28%
Day 8 (Thu)₹20.25-16.24%
Day 9 (Fri)₹22.25+5.20%
Day 10 (Sat)₹39.00+75.28%
Day 11 (Sun)₹39.75+2.56%
Day 12 (Mon)₹13.35-66.42%
Day 13 (Tue)₹14.15+5.99%
Day 14 (Wed)₹10.50-25.80%
Day 15 (Thu)₹8.85-15.71%
Day 16 (Fri)₹8.50-3.95%
Day 17 (Sat)₹6.56
कुल (17 दिन)₹500.31 करोड़

कांतारा चैप्टर 1 का 16 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म ने वर्ल्डवाइड स्तर पर ₹694 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन पार कर लिया है, जिसमें

  • भारत नेट: ₹493.75 करोड़
  • भारत ग्रॉस: ₹589.5 करोड़
  • ओवरसीज़: ₹104.5 करोड़
  • वर्ल्डवाइड: ₹694 करोड़

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

कांतारा चैप्टर 1 की कहानी एक स्थानीय समुदाय और दिव्य परंपराओं के संघर्ष पर आधारित है।
इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने मुख्य किरदार निभाया है जबकि उनके साथ रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया, जयाराम और प्रमोद शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में नज़र आए हैं।

फिल्म का निर्देशन और लेखन ऋषभ शेट्टी ने किया है, संगीत दिया है बी. अजनिश लोकनाथ ने और इसे होम्बले फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

कांतारा चैप्टर 1 बनी कन्नड़ सिनेमा का मील का पत्थर

Kantara Chapter 1 ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को एक बार फिर नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। 17 दिनों में ₹500 करोड़ की कमाई के साथ यह फिल्म अब एक पैन-इंडिया मेगा ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।

फाइनल वर्डिक्ट

कांतारा चैप्टर 1 ने अपनी भव्य कहानी, दमदार परफॉर्मेंस और भावनात्मक संगीत के दम पर दर्शकों का दिल जीत लिया है। अगर रफ्तार यही रही, तो यह फिल्म जल्द ही ₹700 करोड़ वर्ल्डवाइड का आंकड़ा पार कर लेगी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *