चीन की प्रमुख स्मार्टफोन कंपनी Vivo अपनी नई Vivo X300 सीरीज को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। यह सीरीज पहले से ही चीन और कुछ इंटरनेशनल बाजारों में उपलब्ध है। इस सीरीज के दोनों मॉडल — Vivo X300 और Vivo X300 Pro — प्रीमियम फीचर्स और उन्नत कैमरा सिस्टम के साथ आते हैं।
Amazon India पर अब Vivo X300 सीरीज का टीज़र लाइव है, जिसमें फोन के डिजाइन और Zeiss टेलीफोटो एक्सटेंडर किट की झलक दी गई है। हालांकि, लॉन्च की सटीक तारीख का खुलासा अभी नहीं हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल्स के स्पेसिफिकेशंस इंटरनेशनल वेरिएंट्स के समान होंगे।
Vivo X300 Pro में 6.78 इंच का 1.5K BOE Q10+ LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर आधारित है और Android 16 पर चलने वाले OriginOS 6 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo X300 Pro में Zeiss ट्यूनिंग के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है, जिसमें शामिल हैं:
फ्रंट में 50MP Samsung JN1 सेल्फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 6,510mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
बेस मॉडल Vivo X300 में 6.31 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें भी MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मौजूद है।
इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें शामिल हैं:
फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसकी 6,040mAh बैटरी भी 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर Vivo X300 और X300 Pro दोनों स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग देखी गई है। यह इस बात का संकेत है कि इनका भारत में लॉन्च बहुत जल्द होने वाला है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 पर Flipkart डील में शानदार छूट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट। जानें इसकी कीमत, फीचर्स…
iPhone 18 Pro के लीक में बेहतर बैटरी, एडवांस कैमरा कंट्रोल और A20 चिप का खुलासा। जानें Apple के 2026…
स्मार्टफोन निर्माता Realme ने भारत में अपनी C-सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme C83 5G लॉन्च कर दिया है। यह नया…
Infinix Note 60 Ultra को आधिकारिक रूप से Mobile World Congress 2026 में बर्सिलोना, स्पेन में लॉन्च किया गया। यह…
महिंद्रा ने भारत में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition की बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर…
भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए मारुति सुजुकी अपनी सबसे लोकप्रिय कार…