realme 10000mAh Battery Phone
भारत और ग्लोबल बाजारों में तेजी से बढ़ रहे स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने एक बार फिर तकनीक की सीमाएं तोड़ने का दावा किया है। ब्रांड ने सोशल मीडिया पर एक नया टीज़र वीडियो साझा किया है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि कंपनी दुनिया का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है।
Realme ने X (Twitter) पर जारी किए गए टीज़र में “THE BIGGEST JUST GOT EVEN BIGGER” टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। साथ ही विजुअल में“1?000mAh” लिखा देखा जा सकता है, जो साफ करता है कि इस नए डिवाइस में 10,000mAh से बड़ी बैटरी होने वाली है।
कंपनी ने मई 2025 में ही एक कॉन्सेप्ट फोन दिखाया था, जिसमें 10,000mAh सिलिकॉन-एनोड बैटरी दी गई थी। फोन उस वक्त भी मात्र 8.5mm पतला और 212 ग्राम वज़नी बताया गया था। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि Realme का आने वाला नया डिवाइस 12,000mAh या उससे ज्यादा बैटरी के साथ आ सकता है।
सिर्फ बैटरी ही नहीं, बल्कि चार्जिंग स्पीड में भी Realme नए रिकॉर्ड बना सकता है।
👉 ऐसे में उम्मीद है कि आने वाली Realme डिवाइस की बैटरी को भी बेहद तेजी से चार्ज करने की क्षमता होगी।
स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी को लेकर प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है।
अगर Realme वास्तव में 12,000mAh बैटरी के साथ फोन लाती है, तो यह इंडस्ट्री का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन हो सकता है।
आज के दौर में यूज़र्स लंबे समय तक चलने वाला बैकअप, नॉन-स्टॉप गेमिंग और 5G कनेक्टिविटी की उम्मीद रखते हैं। जहां अब तक 5,000 से 6,000mAh बैटरी स्टैंडर्ड हो चुकी है, वहीं 10,000mAh या उससे अधिक बैटरी स्मार्टफोन इंडस्ट्री में नया ट्रेंड स्थापित कर सकती है।
Realme का यह नया स्मार्टफोन इंडस्ट्री में एक नया बेंचमार्क सेट कर सकता है। 27 अगस्त 2025 को सामने आएगा कि यह फोन वाकई 12,000mAh बैटरी और सुपर-फास्ट चार्जिंग के साथ आता है या नहीं। अगर ऐसा हुआ, तो यह न सिर्फ Realme बल्कि पूरी स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा गेम-चेंजर साबित होगा।
Samsung Galaxy Z Fold 7 पर Flipkart डील में शानदार छूट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट। जानें इसकी कीमत, फीचर्स…
iPhone 18 Pro के लीक में बेहतर बैटरी, एडवांस कैमरा कंट्रोल और A20 चिप का खुलासा। जानें Apple के 2026…
स्मार्टफोन निर्माता Realme ने भारत में अपनी C-सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme C83 5G लॉन्च कर दिया है। यह नया…
Infinix Note 60 Ultra को आधिकारिक रूप से Mobile World Congress 2026 में बर्सिलोना, स्पेन में लॉन्च किया गया। यह…
महिंद्रा ने भारत में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition की बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर…
भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए मारुति सुजुकी अपनी सबसे लोकप्रिय कार…