भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Grade B 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। Phase 1 परीक्षा 18 और 19 अक्टूबर 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
RBI Grade B Phase 1 Exam – तारीख और विवरण
RBI Grade B परीक्षा दो चरणों में आयोजित होती है: Phase 1 और Phase 2।
- Phase 1 परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी।
- इसमें General Awareness, English, Quantitative Aptitude और Reasoning जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे जाएंगे।
- परीक्षा केंद्रों पर एडमिट कार्ड अनिवार्य है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करके परीक्षा केंद्र की जानकारी पहले से देख लें।
RBI Grade B Admit Card 2025 – ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें
- आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएँ।
- होमपेज पर निचे फुटर में ‘Opportunities@RBI’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- मेनू में Current Vacancies पर जाये और Call Latters पर क्लिक करे।
- ‘Oct 12, 2025’ के निचे ‘Admit Card‘ वाले लम्बे टेक्स्ट लिंक पर क्लिक करे।
- ‘Login Credential’ में अपना Registration Number और Password दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड और प्रिंट करके सुरक्षित रखें।
या फिर यहाँ दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप सीधे डाउनलोड वाले पेज पर जा सकते है।
- Admit Card for Phase-I Examination for the Post of Officers in Grade ‘B’ (DR) – General – PY 2025
- Admit Card for Phase-I Examination for the Post of Officers in Grade ‘B’ (DR) – DEPR – PY 2025
- Admit Card for Phase-I Examination for the Post of Officers in Grade ‘B’ (DR) – DSIM – PY 2025
- Information Handout for
- Instructions for PwBD candidates using scribe
- Joint Undertaking/Declaration Form for PwBD candidates using scribe
- Instructions for candidates with specified disability having less than 40% disability and having difficulty in writing
परीक्षा के दौरान ध्यान देने योग्य बातें
- अपने एडमिट कार्ड और वैध फोटो ID साथ लाएँ।
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुँचें।
- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, नोट्स या कैलकुलेटर ले जाना मना है।
- एडमिट कार्ड पर सभी जानकारी (नाम, फोटो, परीक्षा दिनांक आदि) सावधानीपूर्वक चेक करें।
RBI Grade B का वेतन और अन्य लाभ
RBI Grade B अधिकारी को प्रारंभिक वेतन लगभग ₹55,200 प्रति माह मिलता है। भत्तों के साथ यह वेतन लगभग ₹1,10,000 प्रति माह तक पहुँच जाता है।
परीक्षा के बाद उम्मीदवारों का इंटरव्यू भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें उनकी व्यक्तित्व और ज्ञान का मूल्यांकन किया जाएगा।
भाषा विकल्प और परीक्षा का स्वरूप
RBI Grade B परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाती है। उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी भाषा में परीक्षा दे सकते हैं।
निष्कर्ष:
RBI Grade B 2025 Phase 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि हॉल टिकट अभी डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र की जानकारी पहले से जांच लें, ताकि परीक्षा में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।