भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava एक बार फिर अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Lava Agni 4 के साथ वापसी करने जा रहा है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह फोन नवंबर महीने में भारत में लॉन्च होगा। टीज़र और लीक रिपोर्ट्स से फोन के डिज़ाइन, फीचर्स और कीमत के बारे में कई दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं।
Lava ने अपने आधिकारिक X (Twitter) हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें लिखा है, “मैटल से तैयार, क्योंकि प्लास्टिक के सपने चकनाचूर हो जाते हैं।” इस बयान से यह साफ है कि Lava Agni 4 में प्रीमियम मेटल बॉडी डिज़ाइन दिया जाएगा।
फोन के पोस्टर से यह भी पता चला है कि इसमें मेटैलिक मिड-फ्रेम, मेटैलिक फिनिश वाले बटन और हॉरिजॉन्टल पिल-शेप्ड कैमरा आइलैंड डिज़ाइन देखने को मिलेगा। यह डिज़ाइन पिछले Lava Agni मॉडलों की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड होगा।
टीज़र इमेज में मेटैलिक फिनिश वाले पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर स्पष्ट रूप से नजर आते हैं, जिससे फोन का प्रीमियम फील झलकता है।
पीछे की ओर एक पिल-शेप्ड कैमरा आइलैंड दिया गया है, जो मेटल फिनिश के साथ आकर्षक लुक प्रदान करता है।
इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि Lava इस बार अपने फोन को सॉलिड बिल्ड क्वालिटी और स्टाइलिश लुक के साथ पेश करेगा।
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Lava Agni 4 में कई प्रीमियम फीचर्स शामिल हो सकते हैं:
इन फीचर्स के साथ Lava Agni 4 को मिड-रेंज सेगमेंट में एक पावरफुल ऑलराउंडर स्मार्टफोन माना जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Lava Agni 4 की भारत में कीमत लगभग ₹25,000 हो सकती है। इस कीमत में यूजर्स को प्रीमियम मेटल बिल्ड, शक्तिशाली चिपसेट और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Samsung Galaxy Z Fold 7 पर Flipkart डील में शानदार छूट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट। जानें इसकी कीमत, फीचर्स…
iPhone 18 Pro के लीक में बेहतर बैटरी, एडवांस कैमरा कंट्रोल और A20 चिप का खुलासा। जानें Apple के 2026…
स्मार्टफोन निर्माता Realme ने भारत में अपनी C-सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme C83 5G लॉन्च कर दिया है। यह नया…
Infinix Note 60 Ultra को आधिकारिक रूप से Mobile World Congress 2026 में बर्सिलोना, स्पेन में लॉन्च किया गया। यह…
महिंद्रा ने भारत में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition की बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर…
भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए मारुति सुजुकी अपनी सबसे लोकप्रिय कार…