Infinix ने अगस्त 2025 में भारत में अपना नया गेमिंग-फोकस्ड स्मार्टफोन Infinix GT 30 5G+ लॉन्च कर दिया है। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार स्पेसिफिकेशन और आकर्षक डिजाइन के साथ आता है जिसे खास तौर पर गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है। इस डिवाइस में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे बजट गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर मजबूती देते हैं।
कीमत और उपलब्धता:
Infinix GT 30 5G+ के दो वेरिएंट उपलब्ध हैं। 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 19,499 रुपये की कीमत में आता है जबकि 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 20,999 रुपये में है। यह फोन 14 अगस्त 2025 से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। डिवाइस को ब्लेड व्हाइट, साइबर ग्रीन और पल्स ब्लू रंग विकल्पों में खरीदा जा सकेगा।
Infinix GT 30 5G+ के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
डिस्प्ले
इस फोन में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट के साथ आती है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक पहुंचती है, जिससे धूप में भी स्पष्ट विजिबिलिटी मिलती है। इसके अलावा, डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से सुरक्षित किया गया है।
Design और रंग:
Infinix GT 30 5G+ का डिजाइन गेमिंग यूजर्स के लिए खास है। इसके बैक पैनल पर कस्टमाइजेबल Mecha LED लाइटिंग यूनिट्स लगी हुई हैं जो 10 से ज्यादा लाइटिंग पैटर्न के साथ आती हैं। इसके साथ GT शोल्डर ट्रिगर बटन दाहिने किनारे पर दिए गए हैं जो गेमिंग या कैमरा शटर कंट्रोल के काम आते हैं। फोन का साइबर मेचा डिजाइन 2.0 इसे मॉडर्न और एट्रेक्टिव लुक देता है।
प्रोसेसर और प्रदर्शन
यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट से लैस है, जो 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है। 8GB RAM के साथ यह मल्टीटास्किंग और गेमिंग में तेजी से काम करता है। फोन में 6-लेयर 3D Vapour Chamber कूलिंग सिस्टम है जो लंबे गेमिंग सेशंस में तापमान को नियंत्रित करता है। कंपनी का दावा है कि यह हैंडसेट 90fps तक BGMI गेमप्ले को सपोर्ट करता है।
कैमरा
Infinix GT 30 5G+ में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही रियर कैमरे के पास डिफरेंट लाइटिंग पैटर्न के साथ कस्टमाइजेबल Mecha LED लाइट भी है।
रैम और स्टोरेज
फोन में 8GB RAM के साथ 128GB या 256GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। यह स्टोरेज यूजर्स को तेज़ डेटा एक्सेस और पर्याप्त स्पेस दोनों प्रदान करती है।
बैटरी और चार्जिंग
इस स्मार्टफोन में 5500mAh की मजबूत बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक पावर बैकअप देती है। इसके अलावा, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के कारण बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है। फोन में बायपास चार्जिंग फीचर भी शामिल है।
अन्य Features:
Infinix GT 30 5G+ एंड्रॉयड 15 बेस्ड XOS 15 ओएस पर चलता है और इसमें कई इनफिनिक्स AI फीचर्स जैसे Folax AI Voice Assistant, AI Note, AI Gallery, AI Writing Assistant और Google का Circle to Search शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिए USB-C पोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, डुअल सिम सपोर्ट मौजूद है। गेमिंग के लिए GT शोल्डर ट्रिगर भी दिए गए हैं, जो बेहतर कंट्रोल प्रदान करते हैं।