Samsung Galaxy S24 Ultra
फ्लिपकार्ट की सालाना Big Billion Days Sale 2025 अब ज्यादा दूर नहीं है। 23 सितंबर से शुरू होने वाली इस मेगा सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, ईयरफोन और होम अप्लायंसेस पर तगड़े ऑफर्स मिलने वाले हैं। हर साल की तरह इस बार भी iPhone, Google Pixel और Samsung के फ्लैगशिप फोन्स पर भारी डिस्काउंट की उम्मीद है।
इसी बीच सबसे बड़ी खबर यह है कि Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट मिल सकता है। एक लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फोन 60 हजार रुपये से कम में उपलब्ध होगा।
फ्लिपकार्ट ने कन्फर्म किया है कि बिग बिलियन डेज सेल 23 सितंबर 2025 से शुरू होगी।
Desidime.com पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, Samsung Galaxy S24 Ultra को इस बार की फ्लिपकार्ट सेल में केवल 59,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह कीमत डिस्काउंट, बैंक ऑफर और कूपन सेविंग मिलाकर बनेगी। हालांकि, फिलहाल फ्लिपकार्ट ने आधिकारिक रूप से इस डील की पुष्टि नहीं की है।
Samsung Galaxy S24 Ultra को 2024 में लॉन्च किया गया था और यह कंपनी का फ्लैगशिप Galaxy S सीरीज मॉडल है। इसकी भारत में मौजूदा कीमत इस प्रकार है:
यह फोन Titanium Black, Titanium Grey, Titanium Violet और Titanium Yellow कलर शेड्स में उपलब्ध है।
अगर यह लीक डील सही साबित होती है, तो Galaxy S24 Ultra का 12GB + 256GB वेरिएंट ग्राहकों को लगभग 70 हजार रुपये सस्ता मिल सकता है। यह अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट होगा, जिससे फ्लैगशिप फोन खरीदना और भी आसान हो जाएगा।
सिर्फ Samsung ही नहीं, फ्लिपकार्ट ने iPhone 16 के ऑफर का खुलासा भी कर दिया है। सेल में iPhone 16 केवल 51,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसका मतलब है कि इस बार Apple और Samsung दोनों ही ब्रांड्स पर ग्राहकों को शानदार डिस्काउंट मिलेगा।
Samsung Galaxy Z Fold 7 पर Flipkart डील में शानदार छूट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट। जानें इसकी कीमत, फीचर्स…
iPhone 18 Pro के लीक में बेहतर बैटरी, एडवांस कैमरा कंट्रोल और A20 चिप का खुलासा। जानें Apple के 2026…
स्मार्टफोन निर्माता Realme ने भारत में अपनी C-सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme C83 5G लॉन्च कर दिया है। यह नया…
Infinix Note 60 Ultra को आधिकारिक रूप से Mobile World Congress 2026 में बर्सिलोना, स्पेन में लॉन्च किया गया। यह…
महिंद्रा ने भारत में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition की बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर…
भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए मारुति सुजुकी अपनी सबसे लोकप्रिय कार…