आज कल Aadhaar कार्ड का इस्तेमाल व्यापक हो गया हैं—चाहे बैंक अकाउंट खोलना हो, सिम कार्ड लेना हो या सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना हो, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने 1 नवंबर 2025 से Aadhaar कार्ड से जुड़े तीन बड़े बदलाव लागू करने का फैसला किया है।
ये बदलाव हर नागरिक पर असर डालेंगे क्योंकि अब Aadhaar से जुड़ी कई सेवाओं की प्रक्रिया पूरी तरह बदलने वाली है। इन बदलावों में ऑनलाइन अपडेट, PAN लिंकिंग और फीस स्ट्रक्चर से जुड़े नियम शामिल हैं।
UIDAI के नए नियमों के अनुसार, अब यूज़र्स अपने Aadhaar कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी मुख्य जानकारियां घर बैठे ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे।
इस सुविधा के लिए अब Aadhaar Enrolment Center जाने की जरूरत नहीं होगी (जब तक कि बायोमेट्रिक अपडेट यानी फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन की आवश्यकता न हो)।
UIDAI इस प्रक्रिया को और आसान बना रहा है क्योंकि अब यह अन्य सरकारी डेटाबेस जैसे PAN, पासपोर्ट, राशन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र से जुड़े वेरिफिकेशन के जरिए ऑटो-प्रोसेस करेगा।
UIDAI के नए नियमों के अनुसार, अब सभी मौजूदा PAN कार्ड धारकों को 31 दिसंबर 2025 तक Aadhaar को PAN से लिंक करना जरूरी है।
यदि आपने तय समय सीमा तक लिंक नहीं किया, तो 1 जनवरी 2026 से आपका PAN कार्ड निष्क्रिय (Inactive) हो जाएगा। इसके अलावा, नए PAN आवेदन के लिए भी अब Aadhaar ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है।
PAN के निष्क्रिय होने का मतलब होगा कि आपकी बैंकिंग, टैक्स और निवेश सेवाओं पर असर पड़ेगा।
UIDAI ने Aadhaar अपडेट फीस स्ट्रक्चर में भी बदलाव किया है, जो 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो चुका है। अब नई फीस इस प्रकार है:
अब आपको पता होना चाहिए कि किस सेवा के लिए कितनी फीस देनी होगी, ताकि आप किसी धोखाधड़ी या गलत चार्जिंग से बच सकें। साथ ही, घर बैठे अपडेट की सुविधा से आपकी समय और यात्रा दोनों की बचत होगी।
इन तीनों बदलावों का सीधा असर हर Aadhaar धारक पर पड़ेगा। अगर आपने अपना Aadhaar अपडेट नहीं किया या PAN लिंक नहीं कराया, तो बैंकिंग, टैक्स, म्यूचुअल फंड और सरकारी सेवाओं में दिक्कतें आ सकती हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 7 पर Flipkart डील में शानदार छूट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट। जानें इसकी कीमत, फीचर्स…
iPhone 18 Pro के लीक में बेहतर बैटरी, एडवांस कैमरा कंट्रोल और A20 चिप का खुलासा। जानें Apple के 2026…
स्मार्टफोन निर्माता Realme ने भारत में अपनी C-सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme C83 5G लॉन्च कर दिया है। यह नया…
Infinix Note 60 Ultra को आधिकारिक रूप से Mobile World Congress 2026 में बर्सिलोना, स्पेन में लॉन्च किया गया। यह…
महिंद्रा ने भारत में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition की बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर…
भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए मारुति सुजुकी अपनी सबसे लोकप्रिय कार…