12th Fail Worldwide Collection Day 8: विक्रांत मैसी की फिल्म 12th Fail बॉक्स ऑफिस पर अपने बढ़ते कलेक्शन की गवाह बानी है। पहले सप्ताह में फिल्म ने हिन्दी बाकि फिल्मो से बेहतर प्रदर्शन किया और अच्छी कमाई की है इसके साथ ही ऑडियंस की तारीफे भी लूटी है।
12th फेल ने अपने घरेलु बॉक्स ऑफिस पर पिछले 7 दिनों में 13.04 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। 12th फेल ने 8वे दिन 3 नवंबर दूसरे शुक्रवार को 18.86% ऑक्यूपेंसी के साथ 1.75 करोड़ रूपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही 8 दिनों में 14.79 करोड़ रूपये की नेट कमाई कर ली है। 12th फेल ने 8 दिनों में वर्ल्डवाइड 17.50 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर लिया है।
12वीं फेल 8 दिनों का इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दिन | इंडिया नेट कलेक्शन (रुपये में) | परिवर्तन(+/-) |
---|---|---|
दिन 1 [पहला शुक्रवार] | 1.11 करोड़ | – |
दिन 2 [पहला शनिवार] | 2.51 करोड़ | 126.13% |
दिन 3 [पहला रविवार] | 3.12 करोड़ | 24.30% |
दिन 4 [पहला सोमवार] | 1.5 करोड़ | -51.92% |
दिन 5 [पहला मंगलवार] | 1.65 करोड़ | 10.00% |
दिन 6 [पहला बुधवार] | 1.85 करोड़ | 12.12% |
दिन 7 [पहला गुरुवार] | 1.3 करोड़ | -29.73% |
दिन 8 [दूसरा शुक्रवार] | 1.75 करोड़ | 34.62% |
कुल | 14.79 करोड़ |
12th फेल 8 दिनों का नेट, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- 12th फेल का 8 दिन का इंडिया नेट कलेक्शन 14.79 करोड़ रुपये
- 12th फेल का 8 दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 17.50 करोड़ रुपये
- 12th फेल का 8 दिन का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 17.50 करोड़ रुपये
विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म 12th Fail के साथ 27 अक्टूबर को कंगना रनौत की फिल्म तेजस भी रिलीज़ हुई थी पर तेजस बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में असफल रही है। फिल्म को ऑडियंस का कुछ खास प्यार नहीं मिला है।
कंगना की तेजस ने 7 दिनों में घरेलु बॉक्स ऑफिस पर 5.50 करोड़ रूपये और वर्ल्डवाइड 7.5 करोड़ रूपये की कमाई की है। 12th फेल की तुलना में तेजस धीमी चाल चल रही है और निर्माताओं और कंगना की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है।
विक्रांत मैसी और विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12th Fail बॉक्स ऑफिस बाकि फिल्मो की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। विधु विनोद चोपड़ा जो 12th Fail के निर्माता और निर्देशक है, उन्होने इस फिल्म पर 4.5 साल का लम्बा समय लगाया है। उन्होंने इंडिया टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था की “जब मैं 66 साल का था तब मैंने यह फिल्म सुरु की थी। अब मैं 71 साल का हूँ।” तो आप समझ सकते है की विधु विनोद चोपड़ा ने 12th Fail पर लम्बे समय तक काम किया है। तभी वे इस फिल्म से ऑडियंस को संतुष्ट कर पाए है।
12th Fail फिल्म के बारे में
- डायरेक्टर: विधु विनोद चोपड़ा
- शैली: नाटक, जीवनी
- कलाकार: विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, अनंत जोशी, अंशुमान पुष्कर, गीता अग्रवाल शर्मा, प्रियांशु चटर्जी, विकास दिव्यकीर्ति, हरीश खन्ना, सरिता जोशी
- रिलीज़ दिनांक: 27 अक्टूबर 2023
- रनटाइम: 2 घंटे 26 मिनट
- भाषा: हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु